*【POST 105】महफ़िले मीलाद मे जिक़्रे शहादत?*

_कुछ लोग महफिले मीलाद में *हज़रत सय्यिदेना इमामे हुसैन रदिअल्लाह तआला अन्हु* और आपके भाईयों, भतीजों और भांजों की शहादत के वाकिआत बयान कर देते हैं। हालाँकि यह मुनासिब नहीं है।_

_महफिले मीलाद *रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम* की विलादत की खुशी की महफ़िल है। इसमें ऐसे वाक़िआात बयान नहीं करना चाहिए जिनको सुनकर रंज व मलाल, ग़म और दुख हो।_
*आलाहजरत इमाम अहले सुन्नत फरमाते हैं।*

*_उलेमाए किराम ने मजलिसे मीलाद शरीफ़ में ज़िक्रे शहादत से मना फ़रमाया है कि वह मजलिसे सुरूर है, ज़िक्रे हुज़्न मुनासिब नहीं।_*
   
📗 *(अहकामे शरीअत हिस्सा 2 सफ़ा 145)*
📚 *गलत फ़हमियाँ और उनकी इस्लाह सफहा, 108*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites