सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु जिस नमाज़ के दौरान जख्मी हुए उस नमाज़ को मुकम्मल किसने कराया?
*जवाब- आप जब हालते नमाज़ में जख्मी हुए तो आपने हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ को खींचकर अपनी जगह खड़ा कर दिया और जख्मों के सदमे में गिर पड़े हज़रत अब्दुर्रहमान ने उन लोगों को इस हालत में नमाज़ पढ़ाई की हज़रत उमर रज़ियल्लाहु अन्हु सामने तड़प रहे थे।*
(तारीख़े इस्लाम ज़िल्द1सफ़्हा364)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु किस तारीख को जख्मी हुए और किस तारीख को शहादत के मर्तबे पर फ़ाइज़ होकर दफन हुए?
*जवाब- आप छब्बीस ज़िल्हिज़्ज़ा23हिज़री को जख्मी होकर यकुम मुहर्रम सन्24हिज़री विसाल फ़रमाकर दफन हुए।*
(अस्मार्रिजाल मिश्कात सफ़्हा602)
*दूसरी रिवायत में है कि आप छह ज़िल्हिज़्ज़ा23हिज़री को जख्मी हुए थे।*
(नज़हतुल मज़ालिस ज़िल्द10सफ़्हा107)
*तीसरी रिवायत में है कि आप छह ज़िल्हिज़्ज़ा23हिज़री को जख्मी हुए और यकुम मुहर्रम24हिज़री को बरोज़ हफ्ते को विसाल फ़रमाया दफन हुए।*
(तारीख इस्लाम ज़िल्द1सफ़्हा366)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला की नमाज़े ज़नाज़ा किसने पढ़ाई और क़ब्र में किस किस से उतारा?
*जवाब- आपकी नमाज़े ज़नाज़ा हज़रत सुहैब रूमी रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने पढ़ाई और क़ब्र में हज़रत उस्माने ग़नी हज़रत अली हज़रत जुबैर और हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ और हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से उतारा।*
(अस्मार्रिजाल सफ़्हा602/तारीख़े इस्लाम ज़िल्द1सफ़्हा366)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की मुद्दते खिलाफत कितनी रही?
*जवाब- आपकी मुद्दते खिलाफत दस साल और छह माह रही।*
(मदारिजुन्नबुव्वत ज़िल्द2सफ़्हा915)
*एक कौल के मुताबिक़ दस साल छह माह तेरह दिन और एक कौल के मुताबिक दस साल छह माह पाँच रातें है।*
(हयातुल हैवान ज़िल्द2सफ़्हा92)
*एक रिवायत में है कि दस साल छह माह और दस रोज़ रही है।*
(नज़हतुल मज़ालिस ज़िल्द10सफ़्हा107)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की खिलाफत के जमाने में कितने शहर फ़तेह हुए और कितनी मस्जिदें तामीर हुई?
*जवाब- आपकी खिलाफत के जमाने में एक हज़ार छत्तीस शहर और और उसके कसबात और देहात के साथ फ़तेह हुए चार हज़ार मस्जिदें तामीर हुई चार हज़ार बुत खाने और आतिश कदे ढहे और एक हज़ार नो सौ मिम्बर जवामे में रखे गए।*
(मदारिजुन्नबुव्वत ज़िल्द2सफ़्हा915)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने हज़रत अबु बक़्र सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की बीमारी में कितने दिन नमाज़ों की इमामत की?
*जवाब- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने हज़रत अबु बक़्र सिद्दीक़ रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की इजाज़त से उसकी बीमारी के दिनों में पन्दरह रोज़ नमाज़ों की इमामत फरमाई।*
(अवराके ग़म सफ़्हा189)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की मुहर पर क्या लिखा हुआ था?
*जवाब- आपकी मुहर मुबारक़ पर"व कफा बिन मोति वाअइज़ा"खुदा हुआ था।*
(अवराके ग़म सफ़्हा196)
सवाल- हज़रत उमर फारूके आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु की उम्र शरीफ कितनी हुई?
*जवाब- आपकी उम्र शरीफ तिरेसठ साल हुई।*
(अस्मार्रिजाल मिश्कात सफ़्हा602)
◆________________________________◆
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफह 100)
*🌎Send To All Worlds People 🌍*
ONLY Aᴅᴍɪɴ Pᴏsᴛ Gʀᴏᴜᴘ
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*RAZA_KI_RAZA_GIRLS_GROUP*
*Girls Group AlaG hai join karen..*
*📲📱+91 9149058241*📱
╰┄─━━━━━━━━─┄╮
*➪ 👑 Maslak-e-A'ala Hazrat zindabad World🌍 Group)*
╰┄─━━━━━━━━─┄╮
•●┄─┅━━★✰★━━━┅─┄●•
*Fatawa e Razviya sawal jawab Group*
•●┄─┅━━★✰★━━━┅─┄●•
💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗
⤵ *Group Admin*
🌹 *Muhammad Arshad Ansari bareilly Shareef*🌹
*join 📲+91 9149058241*✍
•┈┈┈┈••✦✿✦••┈┈┈┈•
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
https://rkrnet.blogspot.com/?m=1
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
No comments:
Post a Comment