खानदान-ए-हुज़ूर ताजुश्शरिआ


‎ بسم الله الرحمن الرحيم‎
*तर्जुमा- अल्लाह के नाम से शुरू जो बड़ा महेरवान निहायत रहम वाला है।*
الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ
◆________________________________◆
सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ की पैदाइस की तारीख क्या है और कहा हुई आपकी पैदाइस?
*जवाब- 25फरवरी1942में मोहल्ला सौदा ग्राम बरेली शरीफ में हुई।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ का असली नाम क्या है?
*जवाब- मुहम्मद इस्माईल रज़ा खान।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ के वालिद का नाम क्या है?
*जवाब- मुफ़स्सिरे आज़म हज़रत मौलाना मुहम्मद इब्राहीन रज़ा खान जीलानी मिया।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ के दादा और पर दादा का नाम क्या है?
*जवाब- दादा हुज़्ज़तुल इस्लाम मौलाना हामिद रज़ा खान और पर दादा आला हजरत इमाम अहमद रज़ा क़ादरी फाज़िले बरेलवी रहमतुल्लाह अलैह।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ के नाना का और पर नाना का नाम क्या है?
*जवाब- हुज़ूर मुफ़्ती-ए-आज़म में हिन्द हज़रत अल्लामा मौलाना मुस्तफ़ा रज़ा खान बरेलवी और पर नाना का नाम आला हज़रत हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान क़ादरी फाज़िले बरेलवी रहमतुल्लाह अलैह।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ के चाचा कितने हैं और उनका नाम क्या है।
*जवाब- हुज़ूर ताजुश्शरिआ एक चचा है हज़रत मौलाना हम्माद रज़ा खान नुअमानी मियां हैं।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ के कितने भाई और बहन हैं?
*जवाब- आप में पांच भाई और तीन बहने हैं।*
*(1)सबसे से बड़े भाई रेहाने मिल्लत मौलाना रेहान रज़ा खां क़ादरी रहमानी मिया आपकी पैदाइस 18ज़िल हिज़्ज़ा सन1353हिज़री सन्1934ईस्वी में हुई और आपका विसाल 18रमज़ानुल मुबारक़ सन्1405हिज़री व मुताबिक सन्1985ईसवी में हुआ।*
*(2)और तनवीर रज़ा क़ादरी(आप बचपन से जज़्ब की कैफियत में गर्क रहते थे बिलआखिर मफकुदुलखबर हो गये।*
*(3)र्तीसरे आप खुद हैं हज़रत अल्लामा मौलाना अख्तर रज़ा खान आप का ही लक़ब हुज़ूर ताजुश्शरिआ है और दो आप से छोटे भाई हैं।*
*(4)डाक्टर कमर रज़ा खाँ क़ादरी।*
*(5)मौलाना मन्नान रज़ा खां क़ादरी।*
*आपकी बहनों के बारे में कुछ इस तरह है।*
*(1)बड़ी बहन पीलीभीत में जनाब शौकत अली खान से बियाही गई थीं।*
*(2)दूसरी बहन बदायूं में शैख़ अब्दुल हसीब के निक़ाह में आई बिहम्दिही तआला यह दोनों बहनों से लड़के व लड़कियां मौजूद हैं।*
*(3)तीसरी बहन का अकदे निक़ाह खानदान ही में हुआ जनाब यूनुस रज़ा खान साहब से हुआ जो।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)

सवाल- हुज़ूर ताजुश्शरिआ की कितनी औलादे हैं और उनके नाम क्या हैं।
*जवाब- आपके एक साहबजादे और पांच साहिब्ज़ादियाँ हैं*
*(1)हज़रत मौलाना मुनव्वरा रज़ा उर्फ़ असजद रज़ा खान क़ादरी बरेलवी।*
*(2)बड़ी साहबजादी मोहतरमा आसिया बेगम आली जनाब इन्जीनियर मुहम्मद बुरहान रज़ा साहब देहली को मनसूब हैं।*
*(3)दूसरी साहबजादी सादिया बेगम साहबा आली जनाब अलहाज मुहम्मद अली खान बहेड़ी को मन्सूख़ हैं।*
*(4)तीसरी साहबजादी मोहतरमा कुदसिया बेगम साहबा हज़रत मौलाना मुहम्मद शुएब रज़ा नईमी देहली साहब को मनसूब हैं।*
*(5)साहबजादी मोहतरमा अतिया बेगम साहबा हज़रत मौलाना मुहम्मद सलमान रज़ा साहब इब्ने अमीने शरीअत को मनसूब हैं।*
*(6)पाँचवी साहबजादी मोहतरमा सारिया बेगम आली जनाब मुहम्मद फरहान रज़ा को मनसूब हैं।*
(हयाते ताजुश्शरिआ)
◆________________________________◆
*ये सारी इबारात हयाते ताजुश्शरिआ में लिखी हैं मजीद मालूमात के लिए हयाते ताजुश्शरिआ का मुताला की गिये*
*🌎Send To All Worlds People 🌍*
         ONLY Aᴅᴍɪɴ Pᴏsᴛ Gʀᴏᴜᴘ
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*RAZA_KI_RAZA_GIRLS_GROUP*
*Girls Group AlaG hai join karen..*
*📲📱+91 9149058241*📱
╰┄─━━━━━━━━─┄╮
*➪ 👑 Maslak-e-A'ala Hazrat zindabad World🌍 Group)*
╰┄─━━━━━━━━─┄╮
•●┄─┅━━★✰★━━━┅─┄●•
*Fatawa e Razviya sawal jawab Group*
•●┄─┅━━★✰★━━━┅─┄●•
💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗
⤵ *Group Admin*
🌹 *Muhammad Arshad Ansari bareilly Shareef*🌹
 *join 📲+91 9149058241*✍
•┈┈┈┈••✦✿✦••┈┈┈┈•
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
https://rkrnet.blogspot.com/?m=1
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites