*【POST 55】बच्चा पैदा होने की वज़ह से जो औरत मर जाये उसको बदनसीब समझना*

        कुछ जगहों पर कुछ लोग ऐसी औरत को जो बच्चा पैदा होने की वजह से मर जाये उसको बुरा ख़्याल करते हैं और कहते हैं कि वह नापाकी में मरी है, लिहाज़ा बदनसीब और मनहूस है। यहाँ तक सुना गया है कि कुछ लोग कहते हैं कि वह मर कर चुडैल बनेगी। यह सब जाहिलाना बकवासे और निरी खुराफातें हैं। हदीस शरीफ़ में इस हाल में मरने वाली औरत को शहादत का मरतबा पाने वाली फ़रमाया गया और यह इस्लाम में बहुत बड़ा मरतबा है। रही उसकी नापाकी तो वह उसकी मजबूरी है। जिसका उस पर कोई गुनाह नहीं और मोमिन का बातिन कभी नापाक नहीं, और यह नापाकी भी खून आने से होती है खून न आया हो तो ज़ाहिर से भी वह पाक है।

📚 *गलत फ़हमियाँ और उनकी इस्लाह सफहा, 57*

*Note- कई जगह देखां जाता है। बाज़ लोग़ बाज़ औरते इनको बदनसीब और मनहूस कहती है। यह सरारसर गलत है। ऐसी औरत को अल्लाह रब्बुल इज्जत ने शहीद के दर्जे से नवाज़ा है। और बाज़ लोग इन्हे मनहूस और बदनसीब कहते है। अल्लाह अल्लाह ऐसो लोगों और औरतो को अल्लाह के खोंफ से रोना चाहिए। हर आशिके रसूल यही चाहेगा अल्लाह तआला मुझे शहीदो मे मरने बाला बनाए। पर अफसोस है। जो ऐसी सोंच मे मुब्तिला रहते है।*

*अल्लाह तआला अपनें हबीब सल्लल्लाहो तआला अलह वसल्लम के सदके हमारी हर परेशानियों को दूर फरमाए*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites