*《मुख्तालिफ सवाल जवाब पोस्ट(7)》*

सवाल- ताबूत सकीना में क्या क्या चीज़े थीं?
*जवाब- इस ताबूत में अंबिया किराम की तस्वीरे थीं उनके मसाकिन और मकानात की तस्वीरें थीं और आखिर में हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम की तस्वीर और आपके दौलते सराए अक़्दस की तस्वीर एक याकूत सुर्ख़ में थी कि हुजूर अनवर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम वहालते नमाज़ क़याम में है और आपके गिर्द आपके सहाबा अंबिया किराम की ये तस्वीरें किसी आदमी की बानाई हुई न थीं बल्कि अल्लाह तआला की तरफ से नाज़िल हुई थीं।*
(ख़जाईनुल इरफान 2/16/तफ़सीर नईमी 2/541)

सवाल- हजरत मूसा अलैहिस्सलाम ताबूत सकीना में क्या क्या चीज़े रखते थे?
*जवाब- इस ताबूत में हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम तौरेत भी रखते थे और अपना मख़्सूस सामान भी चुनाँचे इस ताबूत में अलवाह तौरेत के टुकड़े था भी थे हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम का असा आपके कपड़े आपके नालैन शरीफ हज़रत हारून अलैहिस्सलाम का असा और अमामा और थोड़ा सा मन जो बनी इस्राईल पर नाज़िल होता था हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम जंग के मौकों पर इस संदूक को आगे रखते थे इससे बनी इस्राईल के दिलों को तस्कीन रहती थी आपके बाद यह ताबूत बनी इस्राईल से मुतावारिस होता चला आया जब उन्हें कोई मुश्किल होती तो इस ताबूत को सामने रखकर दुआ करते और कामयाब होते दुश्मनों के मुकाबले में इसकी मद्द से फतेह पाते जब बनी इस्राईल की हालत खराब हुई और बदअमली बढ़ गई तो अल्लाह तआला ने उनपर अमालक़ा को मुसल्लत किया तो वह इनसे ताबूत छिन ले गए और उसको नजिस और गंदे मुकामात पर रखा इन गुस्ताखियों की वजह से तरह तरह के मसाइब में मुब्तला हुए उनकी पाँच बस्तियाँ हलाक हुई और उन्हें याकिन हो गया कि ताबूत की अहानत उनकी बर्बादी का बाइस है तो उन्होंने ताबूत को एक बैल गाड़ी पर रखकर बैलों को छोड़ दिया और फरिश्तें उसको बनी इस्राईल के सामने तालूत के पास लाए इस ताबूत का आना बनी इस्राईल के लिए तालूत की बादशाही की निशानी क़रार दिया गया था बनी इस्राईल यह देखकर उसकी बादशाही के मुकिर हुए और बेदरंग जिहाद के लिए आमादा हो गए क्योंकि ताबूत को पाकर उन्हें फतेह का यकीन हो गया था और तालूत बनी इस्राईल को लेकर जिनमें हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम भी थे जालूत के मुकाबले में निकल पड़े।*
(ख़ज़ाईनुल इरफान 2/16)
*______________________________________*
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफ़्हा100)
*______________________________________*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites