*《मुख्तालिफ सवाल जवाब पोस्ट(8)》*

सवाल- हर काफिर की क़ब्र मे कितने अज़दहे मुसल्लत किए जातें हैं?
*जवाब- हर काफिर की क़ब्र में निन्नानवें अज़दहे मुसल्लत किए जाते है जिसमें से हर के सात सात सर होते है उसे क़यामत तक डसते रहेंगे।*
(ख़ज़ाईनुल इरफान 16/16/इब्ने कसीर 16/16)

सवाल- पूरे साल में कितनी बलाएं नाज़िल होती है?
*जवाब- अल्लाह तआला पूरे साल में एक लाख चौबीस हज़ार बलाएं नाज़िल करता है।*
(मल्फूजात ख़्वाजा निजामुद्दीन रहमतुल्लाह अलैहि 185)

सवाल- कुरैशे मक्का ने बनू हाशिम से जो बाइकाट का मुआहिदा किया था उस अहदनामा को किसने लिखा और उस पर अल्लाह तआला का क्या क़हर नाज़िल हुआ?
*जवाब- सनादीद कुरैश ने जो जो हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम की मुख़ालिफत में बनू हाशिम से बाइकाट का मुआहिदा तय किया तो इस अहदनामे को मंसूर बिन इकरमा ने लिखा था उस पर अल्लाह तआला का यह क़हर नाज़िल हुआ उसका हाथ शल(सुन)हो गया।*
(मअरिजुन्नबुव्वत 3/49/मदरिजुन्नबुव्वत2/75)

सवाल- वह कितने जानदार हैं जिन्होंने शिकमे मादर की मुशक़्कत को नहीं झेला(पाया)?
*जवाब- हजरत इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने फरमाया वह चार जानदार हैं जिन्होंने शिकमे मादर की मुशक़्क़त को नही पाया(1)हज़रत आदम अलैहिस्सलाम(2)हज़रत हव्वा(3)हज़रत सालेह अलैहिस्सलाम की ऊँठनी(4)हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम का मेंढा और बाज़ हजरात ने हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम का असा मुबारक को भी शुमार किया है और हज़रत ईसा के बारे में है कि जब हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम ने नबुव्वत का ऐलान किया और मौजिज़ात दिखाए तो लोगो ने दरख्वास्त की कि आप एक चमगादड़ पैदा करें चुनाँचे आपने मिट्टी से चमगादड़ की सूरत बनाई फिर उसमें फूंक मारी तो वह उड़ने लगा।*
(ख़ज़ाईनुल इरफान 13/3/जलालैन 51)
*______________________________________*
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफ़्हा100)
*______________________________________*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites