POST 08

*_﷽-الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ_*
*______________________________________*
 《[इस्लामी हैरत अंगेज़ मालूमात पोस्ट(61)]》
*______________________________________*
    *《हुज़ूर नबी-ए-करीमﷺका बयान》*
             *《पोस्ट (08)》*
*______________________________________*

सवाल- हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम को कितने मौजिजे अता हुए?
*जवाब- पैगंबरों को एक-एक या दो-दो मौजिज़े अता किए गए सबसे ज्यादा हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम को अता हुए यानी नौ लेकिन हमारे हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम को छह हजार मौजिज़े अता हुए रिवायतों में अता है कि हक़ यह है कि ख़ुद हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम सर से कदम मोहतरम तक मौजिज़ा हैं यानी शरीफ़ मौजिज़ा है बल्कि हर चीज़ मौजिज़ा है।*
(तफ्सीर न‌ईमी 1/237)

सवाल- हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम ने किसकी ख़्वाहिश पर चांद के दो टुकड़े फरमाएं थे?
*जवाब- हबीब बिन मालिक वाली यमन की ख़्वाहिश पर और दुसरी रिवायत में है कि वलीद बिन मुग़रा,अबु जहल,आस बिन वाइस,आस बिन हिशाम,असवद बिन य़गूस,असवद बिन मुत्तलिब,ज़ामा बिन असवद नज़र बिन हारिस और ऐसे ही दुसरे अफराद की ख़्वाहिश पर हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम ने चांद के दो टुकड़े फरमाएं।*
(शाने हबीबुर्रहमान/दलाइल नबुव्वत उर्दू 244)

सवाल- हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम का शक़े कमर का वाक़िआ किस जगह जाहिर पर फ़रमाया था और चांद के दो टुकड़े किस किस जगह पर दिख रहे थे?
*जवाब- हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम ने यह मौजिज़ा कोहे सफ़ा पर जाहिर फ़रमाया और चांद का एक टुकड़ा अबू कबीस पर और दुसरा कोहे क‌इक़ान पर दिखा।*
(शाने हबीबुर्रहमान 188/दलाइल नबुव्वत उर्दू 244)

सवाल- हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम को कितनी बार मैराज हुई और उसमें से रूहानी कितनी थीं और जिस्मानी कितनी?
*जवाब- बाज़ आरिफीन फरमाते हैं कि हुज़ूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु त‌आला अलैहि वसल्लम की असरात और मैराज बहुत थीं और बाज़ हजरात ने चालीस कहा है जिनमें से एक तो बेदारी से हूई थी बाक़ी ख़्वाब में रुहानी।*
(मदारिज़ नबुव्वत 1/288/शाने हबीबुर्रहमान 187)
*______________________________________*
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफ़्हा100)
*______________________________________*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites