*【POST 16】क्या बच्चे को दूध पिलानेसे औरत का वुज़ू टूट जाता है*

*बाज जगह जाहिलो मे यह मशहूर हो गया है। कि औरत अगर बच्चे को दूध पिलाए और बावुज़ू हो तो उसका वुज़ू टूट जाता है। यह महज़ गलत है। बच्चे को दूध पिलाना हरगिज़ वुज़ू नही तोड़ता और उसके बाद वुज़ू फिर से किये बगैर नमाज़ पढ़ सकती है। दोबारा वुज़ू करने कि हाजत नहीं।*

*📚गलत फ़हमियाँ और उनकी इस्लाह सफहा, 23*

बहुत सी छोटी बाते है। जो हमारी माँ बहनो को मालूम नही रहती जिसके चलते वो नमाज़ो को तर्क कर दिया करती है। और उसका गुनाह अपने सर पर लाद लेती है।

*आज कल हमारी माँ बहनो को ज्यादा तर देखी जाती है। जो फ़र्ज नमाजो को ज्यादा तवज्जो न देकर कई ऐसे कामो मे अपने आपको मशरूफ कर लेती है। जिससे उन्हें लगता है। इस काम को करने के बाद मेरी हर मुराद पूरी हो जाएगी जेसे सोलह सैय्यदो के रोजे कहानी यह और नूर नामा दस बीबियो की कहानी यह सब करना नजायज व हराम है। पर हमारी माँ बहने इनको करने मे इतना सबाब समझती है। अगर इनके नजदीक अजान भी हो रही हो तो इन्हे नमाज़ से फिर कोई वास्ता नही रहता इतनी मसगूल हो जाती है।*

इन किताबो को पढ़ने मे के फ़र्ज को भी तर्क करने मे इन्हे देर नही लगती मेरी बहनो अल्लाह रब्बुल इज्जत इसकी भी पकड़ करेगा फिर किस मुँह से अल्लाह के सामने जबाब दोगी के *खातूने जन्नत* की कनीज हूँ कह पाओगी अपने आपको नही कह पाओगी बल्की सर्म से अपनी नजरो को झुका लोगी अभी वक़्त है। मेरी बहनो इस्लाम की सच्चाई को सही तरीके से पहचानो इस्लाम हमे फर्ज नमाज़ो को अदा करने के बाद नफ्ल नमाजो का हुक्म देता है।

*दुआ है। रब तबारक तआला से हमे और हमारी माँ बहनो को अमल की तौफीक अता फरमाए और मसलके आला हजरत का पाबंद बनाए*
*आमीन सुम्मा आमीन या रब्बुल आलमीन*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites