*【POST 20】कुत्ते का बदन या कपड़े से छू जाने का मसअला*

         *_कुछ लोग समझते है। कि कुत्ते का जिस्म अगर इन्सान के जिस्म या कपड़े से लग जाये तो वह नापाक हो जाता है। यह उनकी गलतफहमी है। कुत्ते का सिर्फ छू जाना नापाकी नही लाता हाँ अगर कुत्ते के जिस्म पर कोई नापाकी लगी हो और आप जानते है। कि वह नापाक चीज है। और वह उसके जिस्म से आपके लग गई तो जहाँ लगी वह जगह नापाक है। यूँही कुत्ते का पसीना और उसके मुँह की राल और थूक भी नापाक है। ये चीजें जहा लगी होगी उसे भी नापाक कर देगी। और ऐसी कोई सूरत न हो तो सिर्फ़ छू जाना और बदन से लग जाना नापाकी के लिए काफी नही है। और इस तरह सिर्फ छू जाने से कपड़ा और बदन नापाक नही होगा ।_*

             _अलबत्ता कुत्ता पालना इस्लाम मे मना है। अगर शिकार या हिफाजत के लिए वाकई जरूरत हो शौकिया और बगैर ख़ास जरूरत के न हो तो इजाजत है। तफसील के लिऐ देखिये_

📗 *फतावा रजविया जिल्द 10 किस्त 1 सफा 196*
📚 *गलत फ़हमियाँ और उनकी इस्लाह सफहा, 26*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites