*_﷽-الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ_* *______________________________________* 《[इस्लामी हैरत अंगेज़ मालूमात पोस्ट(45)]》 *______________________________________* *《हजरत आदम अलैहिस्सलाम का बयान पोस्ट(5)》* *______________________________________*


सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को किस शान व शौकत के साथ जन्नत में पहुँचाया गया और कितने फरिश्तें आपके हमराह थे?
*जवाब- आपको सत्तर हजार जन्नती हल्ले पहनाए गए एक बहुत खूबसूरत ताज सर पर रखा गया कमर को जवाहर व जवाहारात से मुज़य्यन तख्त आली बख्त पर बिठाकर धीरे-धीरे बाग़ाने जन्नत पहँचाया गया इस तरह सात लाख मलाइका बाए सात लाख दाए सात लाख आगे पीछे सलवात व तहय्यात पेश कर रहे थे।*
(मआरिजनबुव्वत सफ़्हा39)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम को जन्नत में किस पेड़ का फल खाने से मना फरमाया गया था?
*जवाब- इस बारे में मुख्तलिफ रियायतें है(1)गेहूँ का पेड़ था(2)वह इंजीर का पेड़ था(3)वह पेड़ अंगूर का था(4)कोई ऐसा पेड़ था जिसके खाने से रफ़ाए हाजत की जरूरत होती है और जन्नत गंदगियों से पाक है(5)या वह खजूर का पेड़ था उल्मा-ए-अहले सुन्नत के नजदीक पहले कौल को तरजीह हासिल है।*
(तफ़्सीर नईमी जिल्द1सफ़्हा220/अलबिदाया वन्निहाया जिल्द1सफ़्हा74)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम व हजरते हव्वा रज़ियल्लाहु-तआला-अन्हा में से पहले किसने शजरे ममनू का फल खाया और कितना खाया?
*जवाब- हज़रत हव्वा रज़ियल्लाहु-तआला-अन्हा ने शजरे ममनू के सात खोशे तोड़े थे पहले एक खुद ने खाया पाँच हजरत आदम अलैहिस्सलाम को दिए और एक महफ़ूज रखा।*
(मआरिजनबुव्वत जिल्द1सफ़्हा43)

सवाल- जन्नत का गेहूँ कितना बड़ा था?
*जवाब- जन्नत का गेहूँ बैल के गुर्दे के बराबर था शीरए शहद से ज्यादा शीरीं और मक्खन से ज्यादा लज़ीज दिल अज़ीज था।*
(तफ़्सीर नईमी जिल्द1सफ़्हा320)
*______________________________________*
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफ़्हा100)
*______________________________________*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites