*_﷽-الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ_* *______________________________________* 《[इस्लामी हैरत अंगेज़ मालूमात पोस्ट(47)]》 *______________________________________* *《हजरत आदम अलैहिस्सलाम का बयान पोस्ट(7)》* *______________________________________*


सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत में कितनी मुद्दत तक रहे?
*जवाब- इस ताल्लुक से इअम्मा तफ़ासीर के कई कौल है(1)आप बरोजे क़यामत के आधे दिन रहे जिसकी मिक्दार दुनिया के दिनों से पाँच सौ साल है(2)आप दोनो खुल्दे बरी में एक साअत रहे जन्नत की यह एक साअत एक सौ तीस साल की बराबर है(3)आप दोनों की फिरदौसे बरी में इकामत की मद्दत सौ साल है(4)बाज़ रिवायतों में मुद्दत इकामत साठ साल है।*
(अलबिदाया वन्निहाया जिल्द1सफ़्हा80)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम ने दौराने कयाम जन्नत में सबसे पहले कौनसा फल तनावुल फरमाया?
*जवाब- फिरदौसे बरी में आपने जो सबसे पहले फल तनावुल फरमाया वह अंगूर,इंजीर या ख़ूरमा था।*
(मआरिजनबुव्वत जिल्द1सफ़्हा 41)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से क्या क्या चीज़ साथ लाए?
*जवाब- वह चीज़े यह है(1)हज़रे असवद(2)आसाए मूसवी"हजरत मूसा अलैहिस्सलाम का असा(3)हथौड़ा(4)संडासी(5)ईरन(6)कुछ सोना चाँदी(7)मुख़्तलिफ किस्म के बीज़(8)तीन किस्म के फल एक वे जो पूरे खाए जाते हैं जैसे सेब और दूसरे वह जिनका ऊपरी हिस्सा खाया जाता है और गुठली फेंक दी जाती है जैसे छुआरे वगैरह तीसरे वह जिनका ऊपरी हिस्सा फेंक दिया जाता है और अंदरूनी हिस्सा खाया जाता है जैसे सन्तरा वगैरह(9)जन्नती पेड़ो की पत्तियाँ या फूलों की पंखड़ियाँ(10)बेलचा(11)कुदाल(12)कंदर या सनोवर(13)ऊद"ख़शबूदार लकड़ी"(14)अंगुश्तरी"सुलैमान अलैहिस्सलाम की अंगूठी"।*
(तफ़्सीर नईमी जिल्द1सफ़्हा 330/तब्काते इब्ने साअद/सावी जिल्द1सफ़्हा30)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम और हजरत हव्वा रज़ियल्लाहु-तआला-अन्हा के दरमियान कितने सालों तक जुदाई रही?
*जवाब- तीन सौ साल जुदाई रही और दुसरी रिवायत के मुताबिक दो सौ साल जुदाई रही और रिवायत यह भी है कि सौ साल तक दोनों गुरबत और बेचैनी में मुब्तला रहे।*
(तफ़्सीर नईमी जिल्द2सफ़्हा297/मआरिजनबुव्वत जिल्द1सफ़्हा240)
*______________________________________*
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफ़्हा100)
*______________________________________*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites