*_﷽-الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ_* *______________________________________* 《[इस्लामी हैरत अंगेज़ मालूमात पोस्ट(48)]》 *______________________________________* *《हजरत आदम अलैहिस्सलाम का बयान पोस्ट(8)》* *______________________________________*


सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम और हजरत हव्वा रज़ियल्लाहु-तआला-अन्हा की मुलाकात किस जगह हुई और किस तरीख को हुई?
*जवाब- अल्लाह तआला ने तौबा कुबूल करने के बाद आप दोनों को9जिलहिज्जा को मिलाया क्योंकि हज़रत आदम अलैहिस्सलाम ने हजरते हव्वा रज़ियल्लाहु-तआला-अन्हा को पहचाना इसलिए उस रोज मुसर्रत अफ़रोज़ का नाम अरफ़ा रखा गया और जहाँ मिलाया उस मुकाम का नाम अरफात मशहूर हुआ।*
(तफ़्सीर नईमी जिल्द2सफ़्हा297)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का क़द कितना लंबा था और जिस्मे अतहर की चौड़ाई कितनी थी?
*जवाब- आप के क़दे सरमद की दराज़ी साठ हाथ थी आप जब खुल्दे बरीं से रौनक अफ़रोज दारे दुनिया हुए तो आप बहुत बुलंद कामत और लंबे बदन के थे कि पाए पाक आप का जमीन पर था और सर अक्दस आसमान से लगा हुआ फिर क़ादिर मुतलक़ ने आपके क़द को छोटा कर दिया यहाँ तक कि साठ हाथ रह गया और आपके जसदे नूरी की चौड़ाई सात हाथ थी।*
(अलबिदाया वन्निहाया जिल्द1सफ़्हा88से92)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम दुनिया में तशरीफ लाने के बाद कितने दिनों तक भूखे रहे?
*जवाब- चालीस रोज़ तक कुछ नही खाया एक रिवायत में चालीस साल का जिक्र है।*
(मआरिजनबुव्वत जिल्द1सफ़्हा47)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम पैदल कितनी बार खाना-ए-काबा की जियारत के लिए गए थे?
*जवाब- आप कोह सरंदीप से या प्यादा से चालीस बार खाना-ए-काबा की जियारत को गए।*
(तारीख फिल कामिल जिल्द1सफ़्हा51)

सवाल- हज़रत आदम अलैहिस्सलाम जब जियारते बैतुल्लाह को चलते तो हर कदम मोहतरम का फासला कितना होता?
*जवाब- आप जब जियारते खाना-ए-काबा को चलते तो हर कदम मोहतरम का फासला पचास फरसख़ के बराबर होता था और एक रिवायत में है कि तीन दिन रात की मुसाफ़त का होता था।*
(मआरिजनबुव्वत सफ़्हा51)
*______________________________________*
*हदीसे पाक में है कि इल्म फैलाने वाले के बराबर कोई आदमी सदक़ा नहीं कर सकता।*
(क़ुर्बे मुस्तफा,सफ़्हा100)
*______________________________________*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites