*मोअजज़ा ए हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम* *पोस्ट नंबर 5⃣*


*📜तीस बरस ख़िलाफ़त फिर बादशाही👑*

💫हज़रते सफ़ीना रदियल्लाहु अन्हु कहते है की *हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम* ने फ़रमाया की मेरे बाद तीस बरस तक ख़िलाफ़त रहेगी ! उसके बाद बादशाही हो जायेगी ! इस हदीस को सुनाकर हज़रते सफ़ीना ने फ़रमाया तुम लोग गिन लो ! हज़रत अबूबक्र की ख़िलाफ़त 2 बरस और हज़रते उमर की ख़िलाफ़त 10 बरस और हज़रत उस्मान की ख़िलाफ़त 12 बरस और हज़रत अली की ख़िलाफ़त 6 बरस है ! ये कुल तीस बरस हो गए !
*📚(मिश्कात जिल्द, 2, सफा 463)*

*📆70 हिज़री और लड़को की हुकूमत👑*

✨हुज़ूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया की 70 हिजरी के शुरू और लड़कों की हुकूमत से पनाह मांगो !
*📚(मिश्कात जिल्द2 सफा 463, किताबुल फ़ित्न)*

✨इसी तरह हुज़ूर ए अकरम ने फ़रमाया की मेरी उम्मत तबाही कुरैश के चन्द लड़को के हाथों होगी ! हज़रते अबु हुरेरह इस हदीस को सुनाकर फ़रमाया करते थे की अगर में चाहूँ तो उन लड़को के नाम बता सकता हूँ ! वो फुलाँ के बेटे और फुलाँ के बेटे है !
*📚(बुखारी जिल्द 1 सफा 509, बाब अलामाते नुबुव्वा)*

🖋आला हज़रत फरमाते है~
*सरे अर्श पर है तेरी गुजर,*
*दिले फ़र्श पर है तेरी नज़र !*
*मलकुत व मुल्क में कोई शय,*
*वो नहीँ जो तूझ पे अयाँ नहीं !*
*➡जारी•••*

No comments:

Post a Comment

Our Social Sites